रामगढ़, जून 16 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू का सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। किस्कू महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में आयोजित अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम की द्वितीय स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने जारहे थे। चौक पर थोड़ी देर रुके थे।उन्होने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में देश भर से जुड़े हजारों लोग शामिल होंगे। स्वागत करने वालों में झामुमो के संतोष कुमार साहू, बिट्टू खान, किशोर मोदक, अरुण बनर्जी, सुल्तान,अशफाक, इम्तियाज, नितिन कुमार, चंदन कुमार, राजेश पटेल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...