गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम। सुभाष चौक पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मेट्रो निर्माण कार्य के लिए लगाए गए अस्थायी बैरिकेड्स अचानक कार के सामने आने से एक टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कार में अकेले सवार चालक की जान बाल-बाल बच गई। सुबह करीब 6:40 बजे एक टाटा नेक्सन कार सुभाष चौक से गुजर रही थी। कार की गति सामान्य थी, तभी मेट्रो निर्माण स्थल पर लगा एक बैरिकेड अचानक हवा या ढीला होने के कारण तिरछा होकर सड़क की ओर आ गया। ड्राइवर जब तक संभल पाता, कार बैरिकेड में उलझ गई और पलटकर बीच सड़क पर जा गिरी।हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाई। कार के दरवाजे लॉक होने के कारण लोगों ने शीशे तोड़े और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को कोई गंभीर शारीरिक चोट नहीं आई है, लेकिन वह गहरे सदमे म...