उन्नाव, जनवरी 19 -- उन्नाव। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर किए जानेवाले ब्लैक आउट और मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर डीएम गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा कि 23 जनवरी को ब्लैक आउट और माक ड्रिल पुलिस लाइन में शाम छह बजे किया जाएगा। इसमें नागरिक सुरक्षा आपदा मित्र अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली, होमगार्ड व अन्य सम्बन्धित विभाग उपस्थित रहेंगे। सभी विभाग समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। इस दौरान बिजली विभाग संबंधित क्षेत्र की रोड लाइट बंद करेगी। घरों व दुकानों की लाइटें 15 से 20 मिनट के लिए बंद करनी होगी। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को हवाई हमले व अन्य किसी आपात स्थिति से बचाव के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर सिविल डिफेंस के नवनियुक्त स्वयंसेवकों को आईडी कार्ड को टी शर्ट भेंट की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.