मुरादाबाद, जनवरी 23 -- नगर कांठ में स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्या ममता बिश्नोई ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया। दूसरी ओर शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। यह दिन ज्ञान, संगीत, और कला की देवी सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। स्कूल के संस्थापक जितेंद्र बिश्नोई ने बताया कि पीले रंग का बहुत महत्व है यह ज्ञान और शुद्धता का प्रतीक है। ज्ञान, संगीत, और कला की देवी की पूजा की जाती है। इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। फोटो कांठ 5, कांठ में शुक्रवार को सें...