गंगापार, अप्रैल 7 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। विभागीय जांच और कार्यवाही के बाद मांडा में फिलहाल नए विपणन अधिकारी सुभाषचंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।मांडा के विपणन अधिकारी अमितेश कुमार गुप्ता के खिलाफ एक जनप्रतिनिधि की शिकायत पर चल रही विभागीय जांच के चलते दो महीने से मांडा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (एम आई) का पद रिक्त था, जिससे गेहूं क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका था। नए प्रभारी के अनुसार वह शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण कर गेहूं की तौल शुरू करवा देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...