रांची, जनवरी 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय सैनिक संस्था रांची महानगर की ओर से रातू रोड के देवी मंडप सरोवर नगर में शुक्रवार को आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सभी ने नेताजी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पुट्टू ने कहा कि देश की आजादी के लिए कितने लोगों अपनी जान गवाई थी। वतन के लिए मर-मिटने वालों की शहादत को हमें नहीं भूलना चाहिए। आजाद हिंद फौज की स्थापना कर नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंग्रेजों के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया था। उनका व्यक्तित्व एवं विचार हम सब के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम में मुन्ना कुमार, कृष कुमार, हर्षराज, आमोद सिंह, अमृतेश पाठक, अमित पाठक, आयुष कुमार, ऋषभ कुमार, प्रवीण कुमार, प्रेरणा कुमारी, अनुषा कुमारी, सिम्पी कुमारी, अर्चना पाठक समेत अन्य शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.