प्रयागराज, जनवरी 23 -- सुमित्रा देवी ग्रामीण सेवा संस्थान के तत्वावधान में नंदन तालाब में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बच्चों ने रैली निकाली। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि स्वाधीनता के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संघर्ष और विचारधारा ने दमन के विरुद्ध उठ खड़े होने का जो हौसला दिया वह आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। संजय श्रीवास्तव, सौरभ यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अंश यादव, विवेक पांडेय, राज यादव, ईशु गुप्ता हिमांशु, हरमनजी सिंह, अमन, प्रिंस, प्रिय, पीयूष, कृष्णा, देवांश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...