देवरिया, जनवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। गुरूवार को रोटरी क्लब सेंट्रल के तत्वावधान में शहर के सिंधी कॉलोनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निःशुल्क बीएमडी जांच शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने नेताजी को देश का सच्चा सिपाही बताया और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि डॉ. विजय गुप्ता ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में सुभाष चंद्र बोस का अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत का डटकर विरोध किया। सुभाष चंद्र बोस अपने जान की परवाह नहीं कर अंग्रेजों से आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। समाजसेवी अरुण बरनवाल और अशोक सिंह ने नेताजी के जीवन चरित्र व उनके आदर्शों विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पहले रोटरी अध्यक्ष कपिल...