बागपत, जनवरी 23 -- छपरौली। छपरौली के शबगा गांव स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी ने समूचे गांव में भृमण किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ चेयरमैन धर्मेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह पंवार, पूर्व मैनेजर धर्मेंद्र पंवार, पूर्व इंस्पेक्टर भोपाल पंवार, इकबाल सिंह और राजेंद्र पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रधानाचार्य हरिदत्त ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उनके प्रयासों को देश की स्वतंत्रता का श्रेय दिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों के नारों से आसमान गूंज उठा। प्रभात फेरी का नेतृत्व पीटीआई सचिन पंवार ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.