हरिद्वार, जनवरी 6 -- नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को सुभाष घाट के पास बने पुराने प्याऊ को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को अतिक्रमण हटाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि यह प्याऊ भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में बड़े हिस्से पर फैला था, जिससे यहां की सुंदरता और आवागमन प्रभावित हो रहा था। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से पहले स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से बातचीत कर सहमति बनाई गई थी। प्याऊ हटने के बाद अब सुभाष घाट के सौंदर्यीकरण की योजना पर काम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.