कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर। आजीवन प्रगतिशील विचारों की पक्षधर रहीं हिन्दी की वरिष्ठ लेखिका संध्या त्रिपाठी की स्मृति में टेंपल टॉवर में एक स्मृति संध्या का आयोजन किया गया। संघ कानपुर की उपाध्यक्ष रहीं संध्या त्रिपाठी की स्मृति सभा में उनके लेखन, साहित्य और व्यक्तिगत स्मृतियों को साझा किया गया। जनवादी लेखक संघ की संरक्षक सुभाषिनी अली ने श्रद्धांजलि व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। डॉ. रोहिणी शुक्ला ने अपनी मां के नाम से हर वर्ष एक अच्छी कहानी को पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर एक्टिविस्ट गुंजन सिंह, सचिव अनीता मिश्रा, कवि पंकज चतुर्वेदी, लेखक राकेश शुक्ल, प्रोफेसर ख़ान फारूख, कवियित्री अंजू निगम, सईद नकवी, डॉ. आलोक बाजपेयी, डॉ. पूजा अग्रवाल, प्रताप साहनी, ऋचा जायसवाल, रोहित टंडन ने श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...