रुडकी, अप्रैल 18 -- रुड़की। संस्कार भारती की ओर से लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को वरिष्ठ कवि राम शंकर सिंह की पुस्तक सुभाषित सतसई का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि राम शंकर सिंह की यह छंदबद्ध रचना सतसई की परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आनन्द भारद्वाज ने की। कृष्ण सुकुमार, हरिप्रकाश शर्मा खामोश, डॉ. अनिल शर्मा, किसलय क्रांतिकारी और मनीष श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन प्रांत संयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने किया। मनीष श्रीवास्तव ने कवि का परिचय दिया। डॉ. अनिल शर्मा ने पुस्तक की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- रुड़की में कवि राम शंकर सिंह की पुस्तक सुभाषित सतसई का लोकार्पण यह भी पढ़ें- 'पाथेय' का विमोचन, धर्म-अध्यात्म आधारित लेखों में जीवन मूल्यों का संदे...