बरेली, अप्रैल 7 -- सुभाषनगर पुलिस संग हुई मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली बरेली, मुख्य संवाददाता। थाना सुभाषनगर पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान महिलाओं से लूट व छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी का एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। सुभाषनगर पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब चार बजे मुखबिर से सूचना मिली कि पराग फैक्ट्री के सामने स्कूटी सवार महिलाओं से मोबाइल और पर्स छीनने की घटना में शामिल एक बदमाश करगैना चौकी क्षेत्र में वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस पर सुभाषनगर पुलिस टीम ने फतेहपुर रोड इटौआ मोड़ पर घेराबंदी की।।खुद को घिरता देख बदमाश...