मेरठ, मई 18 -- स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के शिक्षा संकाय अंतर्गत शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा संकाय के सेमिनार हॉल में "माइक्रो टीचिंग" विषय पर प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को प्रभावी शिक्षण की आधुनिक विधियों एवं व्यवहारिक पक्षों से परिचित कराया गया। शुभारंभ शारीरिक शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू अधिकारी ने किया। उन्होंने विशिष्ट संसाधन वक्ता डॉ. अरुणा सिरोही, एसोसिएट कोच, भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का पारंपरिक रूप से पटका व पौधा भेंट कर सम्मान किया। यह विशेष अतिथि व्याख्यान शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकित सिंह जादौन के संयोजन में किया गया। व्याख्यान में डॉ. अरुणा सिरोही ने शिक्षक शिक्षा एव...