देहरादून, फरवरी 16 -- कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन ने कहा कि सुभारती शिक्षा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अतुल कृष्ण के आदर्श और राष्ट्रसमर्पित सोच ही ऐसे आयोजनों की मूल प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि सुभारती केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी मूल्यों का संवाहक है। कहा कि यहां प्रतिभा को केवल मंच नहीं मिलता, बल्कि उसे संस्कार और राष्ट्रीय दृष्टिकोण भी मिलता है। रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के प्रांगण में 'यूनिवर्सिटी कल्चरल एंड स्पोर्ट्स वीक - सुभारती महोत्सव 2026' का शुभारंभ सोमवार को विश्वविद्यालय प्ले ग्राउंड में कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन ने रिबन काटकर किया। ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. देश दीपक ने कहा कि सुभारती महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करने ...