सुभारती अस्पताल ने कालसी में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 160 ग्रामीणों की हुई जांच
देहरादून, जून 6 -- देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल, झाझरा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कालसी ब्लॉक के मुंशीगांव में निशुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 160 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, शिशु रोग, ईएनटी, नेत्र व दंत रोगों का परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। अस्पताल के हेड मार्केटिंग डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी दी। शिविर को सफल बनाने में मार्केटिंग टीम व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन की मांग की। यह भी पढ़ें- कालसी के मुन्शी गांव में तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन का आगाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.