कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 2 -- बिहार के एक औऱ लाल की कामयाबी ने हम सभी को गैरवान्वित किया है। अब नालंदा जिले के एयरोस्पेस इंजीनियर सुब्रत शांडिल्य के स्वदेशी जेट इंजन निर्माण के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को बिहार सरकार ने हरी झंडी दे दी है। उद्योग विभाग ने बिहार स्टार्टअप पॉलिसी-2022 के तहत सोमवार की देर शाम पटना में दिये गये प्रेजेंटेशन को लाभप्रद मानते हुए सीड फंडिंग के लिए स्वीकृति प्रदान की। इससे स्वदेशी जेट इंजन प्रोटोटाइप बनाने की दिशा में पहला सफल कदम बताया जा रहा है। प्रोटोटाइप का परीक्षण सफल हुआ, तो वृहत पैमाने पर उत्पादन के लिए बिहार में देश की पहली जेट इंजन निर्माण फैक्ट्री लगाने का सपना पूरा हो सकेगा। सीड फंड के रूप में तत्काल दो किस्तों में 10 लाख, तो प्रोटोटाइप सफलता के बाद 25 और फिर 50 लाख बिहार सरकार देगी। पटना के इंदिरा भ...