बरेली, अगस्त 22 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल में सुब्रत कुमार ने नए प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिक्षा क्षेत्र में करीब 26 वर्षों का अनुभव रखने वाले सुब्रत कुमार वैदिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, ग्लोबल इंस्टीट्यूशन सहित बहरीन, दुबई और लंदन में इंटरनेशनल करिकुलम व सीबीएसई के क्षेत्र में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने सीबीएसई, कैंब्रिज और आईबी बोर्ड से जुड़े विद्यालयों के लिए एजुकेशनल कंसलटेंट के रूप में भी सेवाएं दी हैं। संस्था प्रमुख एवं सुपर हाउस ग्रुप के चेयरमैन मुख्तारुल अमीन, डीपीएस निदेशक जफरुल अमीन तथा समन्वयक वैशाली पाठक, आभा भारद्वाज और स्मिता बिष्ट ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Bareily News: सुब्रत कुमार बने दिल्ली पब्लिक स्कूल के नए प्रधानाचार्य सुब्रत कुमार ने प्रबंध...