गिरडीह, जून 30 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 3 जुलाई तक तथा प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैम्प फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 4 जुलाई को पीएनडी जैन उच्च विद्यालय ईसरी बाजार के खेल मैदान में किया जाएगा। प्रखंड संसाधन केंद्र के बीपीओ गणेश मुखर्जी ने बताया कि सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी 20 उच्च विद्यालय एवं प्लस टू विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता को अंडर-15 एवं अंडर-17 दो वर्गों में आयोजित किया जाएगा। अंडर-15 वर्ग में केवल बालक खिलाड़ी भाग लेंगे, जबकि अंडर-17 वर्ग में बालक एवं बालिका दोनों की टीमें शामिल होंगी। यह भी पढ़ें- सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में रातू की टीमों का शानदार प्रदर्शन वहीं, प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैम्प फुटबॉल टूर्नामेंट में...