रांची, जून 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को अंडर-15 प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीपीओ पंकज तिर्की ने किया। फाइनल मुकाबले में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लेप्सर ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय गेतलसूद को 3-0 से हराकर खिताब जीता। लिटिल चैंप्स अंडर-12 बालक वर्ग में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बानपुर ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेशम को 3-0 से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवागढ़ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसरीजारा को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। अनगड़ा सीओ राजू कमल ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। यह भी पढ़ें- लिटि्ल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को बीइईओ ने किया सम्मानित मौके पर पंकज तिर्की,...