गोड्डा, जुलाई 8 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। 65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत आयु वर्ग-15 की जिला स्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को गोड्डा कॉलेज मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किक-ऑफ कर किया। प्रतियोगिता में जिले के कुल नौ प्रखंडों की टीमों ने भाग लेने के लिए उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि, बोआरीजोर प्रखंड की टीम को आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। आयोजन समिति के सदस्य संजय सोरेन, सनी भारती एवं आलोक कुमार ने पंजीयन समिति के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बालक वर्ग में तोरपा बालिका वर्ग में खूंटी बना सुब्रतो कप का विजेता नॉकआउट पद्धति से आयो...