सुब्रतो कप फुटबॉल: संत जेवियर्स चाईबासा की अंडर-15 टीम बनी प्रमंडलीय चैंपियन
चाईबासा, जुलाई 15 -- चाईबासा। संत जेवियर्स बालक विद्यालय की अंडर-15 फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रमंडलीय स्तर का खिताब अपने नाम किया। टीम ने प्रखंड स्तर पर जिला स्कूल को 4-0, जिला स्तर पर तांतनगर की टीम को 4-0 तथा प्रमंडलीय फाइनल में सरायकेला की टीम को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि फादर कामिल हेम्ब्रोम ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी मेहनत और अनुशासन सफलता की कुंजी है। प्रधानाध्यापक फादर युजिन एक्का ने विद्यार्थियों से विद्यालय के बेहतर माहौल का लाभ उठाकर जीवन के हर क्षेत्र में आगे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.