भदोही, जुलाई 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज टीम के खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर मिर्जापुर में आयोजित सुब्रतो कप प्रतियोगिता में विजेता बन गई। अब वीएनजीआईसी की टीम सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो गई है। टीम के चयनित होने से विद्यालय के विद्यार्थियों में खेल को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वीएनजीआईसी के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने बताया कि गत दिनों सुब्रतो कप मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मिर्जापुर में हुआ था। कालेज के टीम मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हो गई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों और शिक्षकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए खुशी का इजहार की है। यह भी पढ़ें- अंडर 15 एवं 17 बालक वर्ग में एमपी कॉलेज बना विजेता विजेता ट...