रांची, जुलाई 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय मैदान में चल रही 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। बालक वर्ग में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय जोन्हा ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवागढ़ को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर खिताब जीता। वहीं बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवागढ़ ने प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय जोन्हा को 2-1 से पराजित कर विजेता बनी। नवागढ़ की ओर से रौशनी कुमारी और फूलमनी कुमारी ने गोल किए। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव और बीपीओ पंकज तिर्की ने पुरस्कृत किया। मौके पर हरेकृष्ण चौधरी, शैलेश सिंह, दिनेश महतो मौजूद थे। यह भी पढ़ें- डहू और पांचा विद्यालय की टीम बनी विजेता प्रतियोगिता के आयोजन में प्रदीप महतो, भीम महतो, रंथू भोगता, साहेबराम महतो...