रांची, जून 24 -- रांची। शहीद चौक स्थित सुबोध लॉ क्लासेज के विद्यार्थियों ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पीटी तथा एपीपी बैकलॉग पीटी में शानदार सफलता के बाद अब झारखंड सहायक लोक अभियोजक (एपीपी-जनरल) पीटी में भी सफलता अर्जित की है। इस परीक्षा में संस्थान के 36 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर प्रतिभा का परिचय दिया। निदेशक सुबोध कुमार ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन तथा संस्थान के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है। बताया कि एपीपी मुख्य परीक्षा, सिविल जज एवं क्लैट के लिए संस्थान में नया बैच शुरू हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...