रांची, फरवरी 13 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय सुबोध प्रसाद सोनी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अर्जुन मुंडा शुक्रवार को कर्रा पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की और ढांढ़स बंधाया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि सुबोध प्रसाद सोनी का असामयिक निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे संगठन के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस दुख की घड़ी में पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। मौके पर बिनोद प्रसाद सोनी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...