गौरीगंज, मार्च 11 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के इन्हौना-रुदौली मार्ग पर पांडेगंज चौराहे के पास स्थित सुबेहा रजबहा खण्ड 28 पुल की साइड रेलिंग टूट जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। पुल की साइड रेलिंग टूटने के कारण खासकर रात के समय वाहन चालकों को काफी जोखिम उठाना पड़ रहा है। पांडेगंज चौराहे के व्यापारी रामआसरे गुप्ता, राजेश तिवारी और सलीम अहमद, धर्मेंद्र यादव व शिवम पांडेय प्रशासन से पुल की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...