चक्रधरपुर, अगस्त 17 -- बंदगांव,संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कराईकेला के सुबानसाई गांव में शहीद दुर्गा चरण महतो के परिवार को भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने सम्मानित किया। उन्होंने शहीद के बड़े भाई बिशकेशन महतो, श्री बोछो महतो, रत्नाकर महतो तथा भतीजे मखन लाल महतो को अंगवस्त्र एवं तिरंगा पट्टा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि शहीद दुर्गा चरण महतो जैसे वीर सपूतों का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे शहीदों के परिवार का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- Hapur News: शहीद स्तंभ पर विकास तोमर ने किया ध्वजारोहण आने वाली पीढ़ियों को भी उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता द...