लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- गोला के विद्युत उपकेंद्र गोला टाउन पर आज 33 केवी ब्रेकर की स्थापना एवं अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित है। कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उपकेंद्र से पोषित टाउन-1, टाउन-4, शिव मंदिर, अलीगंज तथा गोला-मोहम्मदी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत कटौती रहेगी। प्रभावित इलाकों में लखीमपुर रोड, सिनेमा रोड, मंदिर परिसर, तीर्थ क्षेत्र, कुम्हारन टोला, नीची भूड़, ऊंची भूड़, स्टेशन रोड, मिल रोड सहित संबंधित ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें। अधिशासी अभियंता ने असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए आमजन से सहयोग की अपेक्षा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.