लखीसराय, जून 1 -- लखीसराय। शहर के नया बाजार पचना रोड की बिजली सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली बाधित रहने का कारण मेंटेनेंस का कार्य बताया जा रहा है। बिजली के तार में सट रहे पेड़ व उसके पत्तों को काटने का कार्य किया जाएगा जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बात की जानकारी कार्यपालक अभियंता सुमित सौरव ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...