मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नये शिक्षा सत्र 2026-27 का शैक्षिक कलेंडर जारी कर दिया है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक विद्यालय का संचालन किया जाएगा। साथ ही शिक्षकों,कर्मचारियों की उपस्थित अनिवार्य की गई है। यदि किसी कर्मचारी को अवकाश चाहिए तो उसे मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके अलावा कक्षा 9-12, दस और ग्यारह के लिए अलग-अलग प्रकाशन की सीबीएसई की किताबें लेने के लिए छात्रों को सलाह दी गई है। सबंधित एजेंसियों के अलावा अन्य किसी प्रकाशनों की किताबों क्रय नहीं किया जाएगा। कक्षा पांच,आठ एवं दस पास करने वाले शतप्रतिशत छात्रों को प्रवेश के लिए शिक्षकों को प्रेरित करने के निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक माय राम ने नियमित प्रार्थना सभा,खेल आदि कराने के लिए सभी प्रधानाचार्यों ...