रांची, नवम्बर 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा जेएससीए स्टेडियम में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर प्रशासन ने रांची शहर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया है। शहर में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए दर्शकों के लिए भी वाहन पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। इसके मद्देनजर सुबह छह से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों के आने पर रोक रहेगी। इस समयावधि में इन गाड़ियों की रिंग रोड से आवाजाही होगी। शालीमार चौक से नॉर्थ गेट स्टेडियम तक सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। विशेष परिस्थिति में एंबुलेंस और चिकित्सा सेवा से जुड़े वाहनों के परिचालन को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा नो इंट्री का समय पहले की तरह निर्धारित रहेगा। इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.