सुबह 20 मिनट की बारिश के बाद तेज धूप ने झुलसाया, महिला बेहोश
घाटशिला, जून 18 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला में गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तेज धूप और उमसभरी गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार सुबह करीब 20 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई, जिससे कुछ समय के लिए मौसम में ठंडक महसूस हुई। हालांकि बारिश थमने के बाद फिर से तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। वहीं, दिन के करीब 11 बजे उमसभरी गर्मी से परेशान होकर दाहीगोड़ा सब्जी बाजार में खरीदारी कर रही एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी : तापमान 36.3, आज के लिए ओरेंज अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 19 जून के बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है। यदि पूर्वानुमान सही साबित होता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.