भभुआ, अप्रैल 23 -- बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी का असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ने लगा है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। इस बीच कैमूर जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 11.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले के स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की छुट्टी सुबह 11.30 बजे ही कर दी जाएगी। यह आदेश कोचिंग संस्थानों पर भी लागू रहेगा। कैमूर जिले के डीएम नितिन कुमार सिंह ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। स्कूलों की नई टाइमिंग 23 से 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। डीएम ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिले में चलने वाली हीटवेव और दोपहर के समय भीषण गर्मी के कारण बच्चों ...