जौनपुर, मार्च 13 -- जौनपुर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुद्दूपुर एवं मुस्तफाबाद से संबंधित समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 13 एवं 14 मार्च (शुक्रवार, शनिवार) को दिन में 10 से पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ बक्शा वीके सिंह ने बताया है कि जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य एवं अन्य मेंटेनेंस का कार्य होना है। इसलिए सरायख्वाजा उपकेंद्र की सुबह की रोस्टिंग नहीं होगी। यह रोस्टिंग 13 एवं 14 मार्च को सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक होगी। सम्बंधित सभी उपभोक्ता अपना दैनिक कार्य एवं पानी भरने का कार्य दोनों तिथियों पर सुबह 10 बजे से पहले पूर्ण कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.