बलिया, अप्रैल 24 -- बलिया, संवाददाता। वैशाख महीने के अंतिम दिनों में पड़ रही भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल होने लगा है। सुबह के 10 बजे ही तापमान का पारा 42 पहुंच गया और सूर्य की तीखी किरणें शरीर को झुलाने लगी तथा लू के थपेड़े हलख सुखाने लगे। लगन का सीजन होने से बाजारों अक्सर जाम लग रहा है, जिससे जरूरी काम से घर से बाहर निकले लोग चिलचिलाती धूप और लू के बीच घंटों जाम में फंसे रहे। इन सबको देखने और जानने के बाद भी जिम्मेदार मौन धारण किए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 43 डिग्री के पार प्रशासन की ओर से भीषण गर्मी को लेकर एडवाजरी जारी हो चुकी है। विशेषज्ञ फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जता रहे है।पिछले एक सप्ताह से अप्रैल महीने में भीषण गर्मी लोगों ...