सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रतियोगिताएं
पलामू, अगस्त 27 -- मेदिनीनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पलामू जिला खेल विभाग और पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में 29 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं प्रातः 10 बजे से शहर के बारालोटा मोहल्ले में एथलेटिक्स स्टेडियम में होंगी। आयोजन में बालक और बालिकाओं के लिए 600 मीटर तथा 1600 मीटर दौड़ के साथ कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 600 मीटर दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की जन्मतिथि 29 अगस्त 2010 के बाद की होनी चाहिए। कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं अंडर-19 आयु वर्ग में होंगी। पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.