बाराबंकी, मार्च 8 -- रामसनेहीघाट। रविवार को विद्युत विभाग द्वारा पेड़ों की छंटाई एवं कटान कार्य के चलते दुलहदेपुर व दरियाबाद सब स्टेशन से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी एस कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विभागीय निर्देशों के तहत 15 फरवरी से 15 मार्च तक अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित है, ताकि गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसी क्रम में रविवार को विद्युत लाइनों के किनारे स्थित पेड़ों की डालों की कटाई-छंटाई की जाएगी, जिससे अस्थायी रूप से आपूर्ति बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...