अररिया, मई 4 -- अररिया, वरीय संवाददाता मंगलवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया शहरी से निकले 11 केवी आश्रम फीडर में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक फीडर मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। जिस कारण उक्त 11 केपी फीडर में तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अररिया के सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने दैनिक कार्य को समय पर पूरा कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...