अररिया, अप्रैल 7 -- पलासी, (ए.सं.)। पलासी प्रखंड के मुख्य बाजार बलुआ कलियागंज के पक्की सड़क पर इन दिनों जाम की स्थिति से हर कोई परेशान हैं। जाम की स्थिति ऐसी होती है कि आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में राहगीरों को घंटों लग जाता है। खासकर कलियागंज हटिया के दिन बुधवार व शनिवार को और स्थिति और भयावह हो जाती है। जाम का मुख्य कारण फुटपाथी दुकानदारों के द्वारा सड़क पर ही दुकान लगाकर सड़क का अतिक्रमण व सड़क के किनारे ही वाहनों का खड़ा करना बताया जा रहा है। जाम को लेकर मुख्य मार्ग होकर लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी होती हैं। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पंकज मंडल ने बताया कि सड़क के किनारे दुकानदारों व टेम्पो के खड़े रहने के कारण जाम की समस्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। साथ ही सड़क पर बड़े वाहनों के लगने से भी जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बत...