मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से वापस लौटी गुलाबी ठंड का एहसास सोमवार सुबह हुई बूंदाबांदी के चलते बढ़ गया। सोमवार सुबह छह बजे अचानक आसमान पर घने बादल घिर आए और ठंडी हवा चलने लगी। थोड़ी ही देर में शुरू हुई बूंदाबांदी ने वापस लौट आई गुलाबी ठंड के एहसास को बढ़ा दिया। हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से सोमवार को मौसम साफ ही बने रहने की संभावना जाहिर की गई थी। विभाग ने सोमवार के लिए किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया था। तेज सर्द हवा के साथ अचानक बादल छा जाने की वजह से बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी की वजह से बढ़ा ठंड का एहसास पूर्वान्ह तक बना रहा। आसमान पर आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन का अधिकतम तापमान 28 और रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग क...