कोलकाता, अक्टूबर 5 -- तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी ने कोएल मलिक पर तीखा हमला बोला है। कभी टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा सांसद बनने वाली कोएल ने तीन महीने में ही इस्तीफा दे दिया था। अब इस बार राज्यसभा चुनाव के लिए वह भाजपा की उम्मीदवार हैं। कल्याण बनर्जी ने कोएल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सुबह हिरोइन और शाम को खलनायिका हैं। कल्याण बनर्जी ने शुभेंदु बनर्जी पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि एक समय शुभेंदु अधिकारी भी तृणमूल में ही थी। असल में यह सब अच्छे अभिनेता हैं। सुबह से शाम होते-होते भूमिका ही बदल जाती है।कुणाल घोष ने भी साधा निशाना सिर्फ कल्याण बनर्जी ही नहीं, ममता की पार्टी के विधायक कुणाल घोष ने भी कोएल पर हमला बोला। कुणाल ने कहा कि कोएल मलिक एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। ममता बनर्जी ने सोचा था कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाए। जब ममत...