कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता फरवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार की सुबह शहर में हल्की ठंडक महसूस की गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से बढ़ने के संकेत हैं। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह 7 बजे तक तापमान करीब 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो 10 बजे तक 23 डिग्री और दोपहर 12 बजे तक 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले चार-पांच दिन आसमान रहेगा साफ कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों तक आसमान साफ रहने और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। 14 फरवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम 12 डिग्री, 15 फरवरी को 27-12, 16 फरवरी को 28-13 तथा 17 फरवरी को 29-13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की र...