बरेली, मई 12 -- शहर में बिजली कटौती सुधरने का नाम नहीं ले रही है। भोर से लेकर देर रात हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। हेल्पडेस्क व कंट्रोल रूम में शिकायत के कई घंटे बाद निस्तारण किया जा रहा है। सोमवार को रामगंगा फीडर बीसलपुर चौराहे पर जंफर उड़ने के कारण बिजली कटौती हुई। मढ़ीनाथ उपकेंद्र पाल कॉलोनी के ट्रांसफार्मर का लोड महेश सेलर ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया गया। दुर्गानगर उपकेंद्र के वनखंडीनाथ फीडर आवास विकास पार्क वाले 250 केवीए ट्रांसफार्मर पर साफ-सफाई का काम किए जाने के कारण बिजली संकट रहा। हरूनगला उपकेंद्र के 11 केवी रामगंगा फीडर का केबल बॉक्स जलने के कारण चार घंटे बिजली कटौती हुई। यह भी पढ़ें- गर्मी में बिजली की खपत बढ़ी, कटौती से जनता हलकान दुर्गा नगर के संजय नगर, किला के खुर्शीद आलम खन्नू मोहल्ले में लोकल फॉल्ट के ...