सीवान, दिसम्बर 4 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला का 53 वां स्थापना दिवस और देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141 वीं जयंती एक ही दिन होने के कारण बुधवार को पूरे जिले में उत्सव का विशेष रंग देखने को मिला। सुबह से ही शहर देशभक्ति और संस्कृतिक उमंग से सराबोर रहा। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। जिसमें स्कूली बच्चों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान जय हो बिहार..., जय हो सीवान... और देश रत्न अमर रहें... के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी गांधी मैदान स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा तक पहुंची, जहां जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर देश के प्रथम राष्ट्रपति को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.