इटावा औरैया, मार्च 24 -- इटावा, संवाददाता। नवरात्र के छठवें दिन सुबह से माता की जयकारे गूंजने लगे। मंदिरों में सूर्योदय से पहले ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह पूजा सामग्री लेकर लोगों को मंदिर जाते देखा गया । पुरुषों की तुलना में महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही।यहां शहर के दक्षिणी किनारे पर स्थित ऐतिहासिक काली बांह मंदिर, जसवंत नगर में ब्राह्मणी देवी मंदिर और लखना में कालिका देवी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ हो गई । यहां सुरक्षा के लिए पुलिस के भी इंतजाम किए गए हैं और लोगों को लाइन में लगने के बाद ही दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल है , जहां प्रसाद व अन्य सामग्री भी मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...