हाथरस, मई 12 -- हाथरस। मौसम के बदलते मिजाज ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार करे पूरे दिन उमस के कारण तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया, जिससे पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी ने एक बार फिर अपने पुराने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूरज ने जिले को तपा दिया। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ती गई। यह भी पढ़ें- झुलसाती रही तीखी धूप, छांव तलाशते रहे राहगीर दोपहर होते-होते धूप इतनी तल्ख हो गई कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी और उमस के चलते लोग अपने-अपने घरों में ही कूलर, एसी और पंखे के सहारे रहे। जिससे की गर्मी से बचाव हो सकें। हालांकि, जरुरी काम होने ...