सुबह से ही आसमान में छाया रहा बादलों का डेरा, दोपहर हो हल्की बूंदाबन्दी के बाद निकला धूप
बांका, जुलाई 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को जिले का मौसम पूरे दिन बदलते मिजाज वाला रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादलों का डेरा छाया रहा, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद बनी रही। दोपहर के समय शहर में कुछ देर हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसके बाद तेज धूप निकल आई। धूप निकलते ही वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों ने उमस भरी गर्मी महसूस की, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम के समय चली हल्की हवा ने मौसम को कुछ हद तक सुहावना बना दिया और लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, जबकि हवा में नमी का स्तर 84 प्रतिशत तक पहुंच गया। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.