सुबह से शाम बनीं रही तपिश, शाम को आंधी-बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
हाथरस, जून 16 -- हाथरस। मानसून की दस्तक से पहले जिले में मौसम के करवट बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी मौसम का अलग-अलग मिजाज दिखाई दिया। सुबह से शाम तक प्रचंड गर्मी के सितम से हर कोई परेशान रहा। पूरे दिन सूरज की तपिश से लोग जूझते रहे। शाम को अचानक से मौसम ने करवट बदल ली। तेज आंधी के साथ काफी देर तक बूंदा-बांदी हुई। इससे बारिश होने के आसार बने रहे। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी के सितम से मामूली राहत मिलीं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- मौसम की पलटवार, पारा फिर 40 के पार सोमवार को सुबह से ही सूर्य देव के तेवर काफी ज्यादा तल्ख नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप के तेवर और उग्र हो गए। दोपहर में धूप की तपिश काफी तेज रही। तन झुलसाऊ तपिश ने लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.