बगहा, दिसम्बर 13 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । शहर में शनिवार को दोपहर घंटो जाम की स्थिति देखने को मिली नगर के तीन लालटेन चौक से होते हुए जनता सिनेमा चौक, मुहर्रम चौक, समाहरणालय चौक होते हुए स्टेशन चौक तक 2 से 3 घंटे तक लंबा जाम लग गया। सबसे ज्यादा जाम की स्थिति नगर के मुहर्रम चौक पर देखने को मिली। जहां लोग दो घंटे से ज्यादा तक जाम में फंसे रहे। कई लोगों को कचहरी और अन्य काम पर जाना था वे लोग बाइक ईधर-उधर लगाकर पैदल गए। नवोदय विद्यालय का परीक्षा होने के कारण विपिन हाई स्कूल के सभी भी जाम की स्थिति देखने को मिली। इधर नगर के राज स्कूल, मीना बाजार, राज देवढी, तीन लालटेन, क्रिश्चियन क्वार्टर में घंटों जाम लग रहा। कई घंटे तक वाहन रेंगते रहे। यहां तक की छोटे वाहन भी नगर के कमलनाथ नगर से होते हुए तीन लालटेन और संत तेरेसा रोड की ओर जाते हुए दिखाई ...